फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात विभाग की सीएमओ को टक्कर मार कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

बाइक सवार ने पीजीआई इमरजेंसी की सीएमओ को मारी टक्कर, पुलिस बयान लेने तक नहीं पहुंची
- गलत दिशा से आ रही थी बाइक, हाथ में फ्रेक्चर, जबड़े में चोट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पीजीआई कैंपस में वाहन चालकों की मनमानी का शिकार आपात विभाग की सीएमओ हो गई हैं। दोपहिया वाहन चालकों ने उन्हें टक्कर मार कर घायल कर दिया है। कैंपस में घटना को अंजाम देने वालों को न तो पुलिस पकड़ पाई और न ही संस्थान के निजी सुरक्षा गार्ड। घायल डॉक्टर इस संबंध में अपनी शिकायत पुलिस और कुलपति कार्यालय को करेंगी।
विज्ञापन

आपातकालीन विभाग की सीएमओ डॉ. प्रियंका चोपड़ा के अनुसार वह 12 फरवरी को अपनी स्कूटी पर ड्यूटी करके घर जा रही थीं। वह जैसे ही कैंपस की ओर से मेडिकल मोड़ की तरफ मुड़ीं तो सामने से एक मोटरसाइकिल सवार और एक दोपहिया वाहन सवार आ रहे थे। वह इससे पहले कुछ समझ पाती, उनको जोर से टक्कर मार दी गई। वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं। टक्कर से उनके जबडे़ में चोट आने के साथ हाथ में फ्रेक्चर हो गया। जब उन्हें होश आया तो वह ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन थीं। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने एमएलआर भी काट दिया, लेकिन आठ दिन बाद भी पुलिस उनका बयान लेने नहीं आई। वह इस संबंध में पीजीआईएमएस थाना और संस्थान के कुलपति से मुलाकात करेंगी। महिला डॉक्टर ने बताया कि उनके साथ हादसा हुआ है या किसी ने जान बूझकर किया है यह अभी कह पाना मुश्किल है, लेकिन इस हादसे ने खुद के असुरक्षित होने का अहसास करा दिया है। वहीं पीजीआई थाना प्रभारी गरिमा ने बताया कि डॉक्टर से बात हो गई है, जल्द ही बयान दर्ज कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें