फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में अवैध शराब ले जाते युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शुक्रवार को गढ़ी बोलनी रोड स्थित पायलेट चौक से कार में अवैध शराब ले जा रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से 72 बोतल अंग्रेजी, 24 बीयर एवं 50 देसी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शुक्रवार करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक कार में कसौला चौक की तरफ से शहर में अवैध शराब की सप्लाई करने जा रहा है। पुलिस ने पायलेट चौक पर नाका लगाकर चेकिंग शुरू की तो अवैध शराब से भरी कार पकड़ी। कार के साथ पकड़े गए युवक की पहचान शहर के माता चौक निवासी कमल के रूप में हुई है। जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें