फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मौत नहीं, यशपाल की हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से मौत नहीं, यशपाल की हुई थी हत्या
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। शोभापुर गांव में चार दिन पूर्व हुई युवक यशपाल की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि एक लाख रुपये के लेनदेन को लेकर मकान मालिक ने अपने चाचा और दोस्त के साथ मिलकर यह हत्या की है।
सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष तेजेंद्रपाल सिंह का कहना है कि पकड़े गए युवकों ने हत्या की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सकलपुरा चिरौडी निवासी यशपाल दिल्ली के जौहरीपुर में कपिल के मकान में किराए पर रहता था। वहां पर हेलमेट की कंपनी में नौकरी करता था। यशपाल मकान का किराए कपिल को देता था। उसके साथ अन्य लेनदेन भी था। यशपाल के कपिल पर करीब एक लाख रुपये थे। वह अपने रुपये का उससे तगादा कर रहा था। लेकिन कपिल उसे पैसे नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। कपिल ने उसको मारने की ठान ली थी। 23 जुलाई को कपिल अपने चाचा देवेंद्र और साथी मनोज के साथ यशपाल को साथ लेकर शोभापुर आया था। वहां पर तीनों ने साथ मिलकर उसकी मुंह दबा दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। खुद को बचाने के लिए उसने करंट लगने से उसकी मौत होना बता दिया था। लेकिन पोस्टमार्टम में करंट से मौत होना नहीं आया। इसमें दम घुटने से मौत की वजह मिली। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें