फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस किलोमीटर दूर बालंद में मिला नहर में डूबे किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
तैरना नहीं आने के बावजूद आईजी आफिस के पास जेएलएन नहर में डूबे किशोर का शव रविवार को 10 किलोमीटर दूर बालंद में मिला। शव नहर के किनारे झाड़ियों में अटका था। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार सुबह से ही सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। शाम करीब चार बजे किशोर का शव बालंद नहर में मिला। मृतक के परिजन भी रविवार को रोहतक आ गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित गांव जुरेला निवासी सूरजभान का 15 वर्षीय बेटा अमित उर्फ अनिल शनिवार दोपहर को आईजी आफिस के पास जेएनएल नहर पर आया था। यहां तैरना नहीं जानने के बाद भी अमित ने नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद वह नहर में डूब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें