क्षेत्र के गांव नांगल जमालपुर में शनिवार को पशुओं के चारा लेने गई एक महिला का शव खेतों से बरामद हुआ है। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हत्या की आशंका मानकर मामले की जांच कर रही है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस के गांव नांगल जमालपुर निवासी बाबूलाल की करीब 55 वर्षीय पत्नी शकुंतला शनिवार को सुबह पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेतों में गई थी। दोपहर बाद तक भी घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी।
चारा लेकर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की थी। परिजन व अन्य ग्रामीणों ने महिला की तलाश शुरु की थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सड़क से महज 50 फीट अंदर महिला का शव बाजरे के खे में पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। एसएचओ खोल ने कहा कि महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। गला घोंटकर हत्या की आशंका है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।