फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को ऑनलाइन डाइट टिप्स देंगी मास्टर ट्रेनर निकिता गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर व एमटेक सॉफ्टवेयर में स्वर्ण पदक विजेता कुमारी निकिता गर्ग ओलंपिक में खेलने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को ऑनलाइन निशुल्क वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट टिप्स देंगी। ये बात उन्होंने मैना पर्यटक केंद्र पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। निकिता ने बताया कि उन्होंने एक ऐसा डाइट चार्ट तैयार किया है, जिससे भूखा और प्यासा रहे बिना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन डाइट से अपना वजन जितना चाहे उतना मेंटेन रख सकते हैं। उनका दावा है कि इस डाइट चार्ट से खिलाड़ियों को अपनी पर्फोमेंस को बढ़ाने के लिए किसी भी प्रकार की शक्तिवर्द्धक दवाइयां नहीं लेनी पड़ेंगी। यदि आम आदमी जो मोटापे से परेशान है वह इस डाइट चार्ट को अपना लाइफ स्टाइल बना ले तो बिना व्यायाम करे भी मोटापे को दूर रख सकते हैं। इससे महीने में ही 5 से 6 किलोग्राम वजन कम कर सकते हैं। इस मौके पर एमडीयू शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी प्रो. राजेंद्र प्रसाद गर्ग, रसायन विभाग की प्रो. सपना गर्ग, विजयी ट्राफी चैंपियन क्रिकेटर ओजस गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
खुद पर आजमाई फैट व प्रोटीन की डाइट
यूआईटी की मदवि से इंजीनियर में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद मास्टर ट्रेनर निकिता गर्ग मोटापे से होने वाली बीमारियों और नकारात्मक प्रभाव को जानने के लिए अपना फील्ड बदला। वह स्वयं राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। उन्होंने प्रोटीन व फैट की डाइट को पहले खुद पर आजमाया। निकिता ने अपना वजन 70 किलो ग्राम से घटाकर 45 किलो ग्राम कम किया। 25 किलोग्राम वजन कम करने के लिए उन्हें बिना अनुभव के भूखा रहकर और जिम ट्रेनिंग से कम किया, जिससे उनको कमजोरी महसूस होती थी। जैसे ही वह खाना शुरू करती उनका वजन भी बढ़ने लग जाता, लेकिन जबसे उन्होंने डाइट का सेवन शुरू किया है उनका फैट बिल्कुल भी नही बढ़ा और हमेशा शरीर में फुर्ती रहती है।
---
ये है डाइट चार्ट
डाइट चार्ट के मुताबिक 60 प्रतिशत फैट, 30 प्रतिशत प्रोटीन और 10 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट लेना होता है। फैट में घी, मलाई, बटर, फ्रेशक्रीम और चीज ली जा सकती हैं। प्रोटीन में पनीर, अंडा, चिकन और मछली का सेवन करना होता है। कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम लेनी होती है। डाइट में नाश्ते में पनीर, प्रोटीन, सलाद, फ्रेश क्रीम और अंडा ले सकते हैं। लंच में पनीर, बैंगन का भर्ता, भिंडी की सब्जी और हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। डिनर में पालक, पनीर, हरी सब्जियां, चिकन, मछली आदि का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें