फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निजी अस्पताल जा रहे चचेरी बहन व भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कार में चचेरी बहन के साथ सनसिटी स्थित निजी अस्पताल जा रहे चमारिया गांव के युवक के साथ रास्ते से ट्रैक्टर-ट्राली हटाने को लेकर हुए झगड़े में कुछ लोगों ने बहन-भाई को पीट दिया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चमारिया गांव निवासी सोनू ने बताया कि वह करीब चार बजे कार से अपनी चचेरी बहन के साथ निजी अस्पताल जा रहा था। रास्ते में लाढ़ोत रोड से रेलवे लाइन के साथ-साथ जाने लगा। आगे पाकस्मा का एक युवक ट्राली में पराली भर रहा था। जब उसे ट्रैक्टर-ट्राली हटाने के लिए कहा तो गाली देने गला। विरोध करने पर युवक व उसके दो अन्य साथियों ने लाठी व डंडे से उसकी बहन व उसे पीटा। साथ ही गाड़ी में तोड़फोड़ की। झगड़े में उसकी जेब से 47 हजार 500 रुपये भी निकल गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें