.बाबा मस्तनाथ स्कूल में विद्यार्थियों के साथ वॉलीबॉल खेलते बाबा बालक नाथ। संवाद
रोहतक। राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने की चर्चा के बीच बाबा बालकनाथ रोहतक मठ पहुंचे। न केवल गुरुओं की समाधि पर माथा टेका, बल्कि सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों के साथ वॉलीबॉल में दो-दो हाथ किए। इसके बाद सुबह 8 बजे राजस्थान के लिए निकल गए। उनके आगमन को मठ और विवि प्रबंधन ने पूरी तरह से गुप्त रखा।
महंत बाबा बालकनाथ राजस्थान की तिजारा विधानसभा सीट से विजयी हुए हैं। उनको राजस्थान का मुख्यमंत्री का दावेदार माना जा रहा है। उनकी गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात हो चुकी है। हालांकि सोशल मीडिया पर महंत बाबा बालकनाथ की तरफ से एक संदेश चल रहा है कि उनके बारे में कयास न लगाए जाएं। अभी उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अनुभव हासिल करना है। इसके बावजूद राजस्थान सरकार में महंत बालकनाथ को बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा है। ऐसे में रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ मठ में पर्दे के पीछे हलचल रहती है।
बॉक्स
पहले मठ में पूजा की, फिर सैनिक स्कूल गए
बाबा मस्तनाथ सैनिक स्कूल के डायरेक्टर हंसराज बालवान ने बताया कि शनिवार को बाबा बालकनाथ शाम करीब चार बजे मठ पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले गुरुओं की समाधि पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मठ की व्यवस्था का जायजा लिया। रविवार सुबह सैनिक स्कूल पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ खेलों में भाग लिया। इतना ही नहीं वॉलीबॉल में हाथ भी आजमाएं। इसके बाद राजस्थान के लिए रवाना हो गए।