फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद-सरपंच लोगों को करें जागरूक : एसडीएम

विज्ञापन
महम में एसआईआर को लेकर बैठक करते एसडीएम व अन्य - फोटो : samvad
विज्ञापन
महम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत शुक्रवार को एसडीएम विपिन कुमार ने खंड के सभी गांवों के सरपंचों एवं नगर निकाय के पार्षदों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की और इसे जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया। एसडीएम विपिन कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य
विज्ञापन

जिले की मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरपंच एवं पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाएं और उन्हें गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करें। बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अभियान में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

फोटो महम में सीएसआर को लेकर बैठक करते एसडीएम व अन्य। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें