फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेढ़ माह के बच्चे को एक्सपायर्ड ग्लूकोज चढ़ाने की बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में डेढ़ माह के बच्चे को एक्सपायर्ड ग्लूकोज चढ़ाने के मामले में अस्पताल प्रशासन की तरफ से जांच बैठा दी गई है। वरिष्ठ डॉक्टरों को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। वीरवार को अस्पताल में कार्यरत सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) डॉ. पुष्पेंद्र की अध्यक्षता में डॉक्टरों की बैठक हुई।
विज्ञापन

डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया कि मामले की जांच के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम में शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित कपूर, डॉ. अरुण व अन्य को जांच टीम में शामिल किया गया है। टीम को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पांच दिन का समय दिया गया है। रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी बच्चे की मां मुस्कान सैनी ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाया है।
यह है मामला
मुस्कान सैनी ने आरोप लगाया कि बुधवार देर रात 1 बजे डेढ़ माह के बेटे को सांस लेने में परेशानी पर नागरिक अस्पताल पहुंची। आरोप लगाया कि इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉ. कुमारी आस्था सो रही थीं। बेटे के इलाज के लिए उनको जगाना तक पड़ा। परिवार का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ ने बच्चे को ग्लूकोज लगाने के बाद मां से कहा कि पांच घंटे तक बच्चे को कुछ खिलाना-पिलाना नहीं है। बच्चे के रोने पर परिजन खुद उसे संभाले व स्टाफ को परेशान न करें। मुस्कान सैनी ने बताया कि ग्लूकोज की बोतल मई में एक्सपायर हो चुकी है। शिकायत करने पर स्टाफ ने कहा कि इससे कुछ नहीं होता। बच्चे की मां ने स्टाफ पर वीडियो बनाने पर फोन छीनने की कोशिश व दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें