बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में कोर्ट कांप्लेक्स में चैंबर की कनेक्टिवटी के लिए कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसका शिलान्यास बुधवार को डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज अजय तेवतिया, उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी (एसडीजेएम) वर्षा शर्मा ने किया।
एसोसिएशन के प्रधान सत्यवान राठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। राठी व अन्य पदाधिकारियों के साथ जज अजय तेवतिया व एसडीजेएम वर्षा शर्मा ने बार कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधान सत्यवान राठी समेत अन्य पदाधिकारियों ने सेशन जज अजय तेवतिया को बार कांप्लेक्स की सभी समस्याएं बताई। राठी ने बताया कि चैंबर व कोर्ट कांप्लेक्स के बीच कनेक्टिविटी के लिए जल्द ही कोरिडोर बनकर तैयार हो जाएगा। बुधवार को कार्य शुरू हो गया। कॉरिडोर बनने के बाद वकीलों को काफी सुविधा होगी।
बार के पदाधिकारियों ने यह समस्याएं बताई
बार के प्रधान सत्यवान राठी व सचिव राजदीप छिल्लर ने कांप्लेक्स में नए एनरल्ड वकीलों के चैंबर की समस्या से भी अवगत करवाया और नई जगह चैंबर बनवाने की लिए अलॉट करने का आग्रह किया। पार्किंग के साथ-साथ पार्क व साफ-सफाई की समस्या भी उन्होंने बताई। रात के समय बिजली सप्लाई न होने की समस्या भी उनके समक्ष रखी गई। ऐसे में डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि कॉरिडोर के निर्माण के लिए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सांसद निधि कोष से 11 लाख रुपये बार एसोसिएशन को दिए गए थे। राठी व छिल्लर ने बताया कि वकीलों के लिए कोर्ट कांप्लेक्स से बाहर बार रूम बनवाने का प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस मौके पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी धर्मपाल सिंह, मोहम्मद इम्तियाज खान, गरिमा यादव, सुमन व मनीषा मौजूद रहे। वहीं सचिव राजदीप छिल्लर, उपप्रधान संदीप कौशिक, कोषाध्यक्ष रणजीत राठी, सह सचिव सौरभ शर्मा, पूर्व प्रधान बिजेंद्र राठी, राजेंद्र कादियान, उमेद दहिया, बलबीर सिंह, पूर्व प्रधान सतीश छिकारा, सुरेंद्र लोहचब समेत कई वकील मौजूद रहे।