फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीसी के आश्वासन पर आढ़तियों की हड़ताल खत्म

Thu, 04 Apr 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। 9 दिनों से चल रही मंडी के आढ़तियों की हड़ताल बुधवार को डीसी के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। इसके बाद मंडी में सरसों की खरीद तेजी से शुरू का दी गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मंढी में आढ़ती हड़ताल पर बैठे, लेकिन शाम को डीसी शक्ति सिंह खुद मंडी परिसर पहुंचे और आढ़तियों से बातचीत की। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि सभी मंडियों में खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन झज्जर मंडी में नहीं हुई। इस कारण किसान परेशान है। डीसी के अनुरोध के बाद किसानों की समस्याओं को देखते हुए आढ़तियों ने हड़ताल खोलने की घोषणा की। प्रधान हरिंद्र सिलाना ने डीसी के समक्ष मांग व शिकायतें रखी और उनको पूरा करने की मांग की। प्रधान ने ज्ञापन भी डीसी को सौंपा। डीसी ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को तुरंत प्रभाव से दूर करने का काम किया जाएगा और किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। हड़ताल खुलने के बाद मंडी में सुचारु रूप से खरीद का काम शुरू हो गया।


60 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा
जिले की मंडियों में अब तक 60 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा है, लेकिन उसकी खरीद नहीं हुई है। बेरी मंडी में 2.50 मीट्रिक टन, झज्जर मंडी में 40.20 मीट्रिक टन और मातनहेल मंडी में 16.30 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है, लेकिन खरीद नहीं हुई है।
विज्ञापन


2138.10 मीट्रिक टन सरसों आई, खरीद 884.66 टन हुई
जिले की मंडियों में अब तक 2138.10 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई है। इसके अलावा अब तक 884.66 टन खरीद हो चुकी है। मंगलवार तक इसके अलावा मंगलवार शाम तक 18.00 मीट्रिक टन सरसों का उठान हुआ।
विज्ञापन


आढ़तियों ने यह रखी मांगें
-किसान जितनी भी फसल लाए उसे पूरी फसल का गेट पास जारी किया ।
-गेट नंबर-3 गुरुग्राम रोड से मंडी परिसर तक कोई पार्किंग न हो। पुलिस ड्यूटी लगाएं।
-मंडी के तीनों गेटों पर गेट पास कटने चाहिए।
टांसपोर्ट द्वारा गाड़ी नहीं मिले तो आढ़ती को खुद गाड़ी लगाने का अधिकार हो।
-उठान खरीद की तिथि के अनुसार होना चाहिए।
-मंडी का माल नजदीक के गोदामों में लगाना चाहिए।
-किसानों की समस्या का समाधान मंडी परिसर में हो।
-धर्मकांटे पर 24 घंटे कर्मचारी उपलब्ध रहना चाहिए।
चौकीदार दिन व रात के लिए अलग-अलग होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें