फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट को विकसित करेगा निगम, आरडब्ल्यूए से मांगा सहयोग

Sun, 26 Oct 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
38...ग्रीन बेल्ट को लेकर नगर निगम के अ​धिकारियों को हिदायत देते निगम आयुक्त डा. आनंद कुमार शर्म
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की ओर से सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को निगम आयुक्त ने बेल्ट का निरीक्षण किया। ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए से सहयोग भी मांगा। साथ में निगम पार्षद सुशील नांदल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने बताया कि शहर को स्वच्छ, हरित एवं सुंदर बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सेक्टरों में स्थित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र को भी विकसित किया जाएगा। पार्कों पर भी फोकस किया गया है।
वार्ड 12 के पार्षद सुशील नांदल के साथ शनिवार को ग्रीन बेल्ट व पार्कों में पौधों की स्थिति, घास की कटाई, सफाई व्यवस्था, झाड़ियों की देखरेख, वृक्षों की छंटाई व नए पौधरोपण की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों की नियमित देखभाल की जाए। पौधों को पर्याप्त मात्रा में पानी एवं खाद उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पार्कों में टूटे झूलों व ओपन जिम की मरम्म्त की हिदायत दी। मौके पर निगम के सहायक अभियंता शांत सुहाग व कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र बैनीवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें