फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में तेजी से फैल रहा नशा : एएसपी

Sun, 26 Oct 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
43...गांव सुनारियां मे आमजन को साइब अपराध, महिलाओं के विरुद्ध अपराध व नशे के खिलाफ जागरूकता कार
विज्ञापन
रोहतक। एएसपी वाईवी आर शशि शेखर का कहना है कि 40 साल से कम उम्र के युवाओं में नशा तेजी से फैल रहा है। ग्रामीण युवाओं को समझाएं और नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें। वे शनिवार को जागरूकता अभियान के तहत सुनारिया गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। एएसपी ने कहा कि युवा नशे के लिए नशीली दवाइयों, ड्रग्स व नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। इसकी लत व्यक्ति को अंदर से खोखला बना देती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशामुक्ति के लिए पुलिस का सहयोग करें। जो लोग नशा छोड़ने चाहते हैं उनकी काउंसलिंग करवाकर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लत छुड़वाने का प्रयास करेंगे। ग्रामीणों को महिलाओं की सुरक्षा व साइबर क्राइम के बारे में भी अवगत कराया गया। मौके पर एसआई अमर, नरेश, पीएसआई दिनेश, पीएसआई साक्षी, एएसआई मोहन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें