फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के सक्रिय मरीज 15, एक संक्रमित मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है। महामारी की संक्रमण दर शून्य होने के बाद भी नए केस सामने आ रहे हैं। शनिवार को एक मरीज की पुष्टि हुई। इसके साथ अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घट कर 15 रह गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने तीन लोगों को ठीक होने पर छुट्टी दी। सक्रिय मरीजों में से एक अस्पताल व शेष घरों में एकांतवास में उपचाराधीन हैं। विभाग ने दिन भर में 278 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 255 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। जिले में महामारी की संक्रमण दर शून्य व सुधार की दर 98.15 प्रतिशत रही। यह राहत भरी स्थिति है। इसके बावजूद एहतियातन सतर्क रहने की जरूरत है।
उपायुक्त यशपाल ने कहा है कि वैश्विक महामारी के प्रति लगातार सतर्क रहने की आवश्यकता है। अभी तक यह बीमारी पूर्णरूप से समाप्त नहीं हुई है। इसलिए कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करें। जिले में अब तक कोविड-19 के 7 लाख 57 हजार 523 सैंपल लिए गए। इनमें से 33149 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। उपचार के बाद 32536 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें