फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना का मेजर एक किलो चरस सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम पुलिस ने छापा मारकर जुलाना के युवक मेजर को एक किलो पांच ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है, जो फरमाणा गांव में माल सप्लाई करने जा रहा था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसआई राजेश ने दी शिकायत में बताया कि गश्त के दौरान पुलिस की टीम फरमाणा गांव के अड्डे पर थी। तभी सूचना मिली कि जुलाना निवासी मेजर सिंह नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। वह बाइक पर माल सप्लाई करने के लिए फरमाणा गांव आने वाला है। पुलिस ने भैणीमातो के पास नाका लगाकर आरोपी का इंतजार शुरू किया। एक युवक फरमाणा गांव की तरफ आता दिखाई दिया, जो बाइक पर सवार था। तत्काल उसे काबू किया गया। पूछताछ में युवक की पहचान जुलाना निवासी मेजर के तौर पर हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। कब्जे से थैली में एक किलो 5 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें