फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला समेत तीन ने तोड़ा दम

विज्ञापन
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय को सैनिटाइज करते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। वीरवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव की मौत की सूचना आई। जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 122 तक पहुंच गया है। वहीं 45 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। सबसे चिंताजनक बात रही राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में कोरोना वायरस का संक्रमण। यहां तीन अध्यापक और सात छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिली। जिसके बाद कॉलेज परिसर को सैनिटाइज करा दो दिन के लिए छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

अब जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 5747 तक पहुंच गया है। जिनमें एक्टिव केस 266 है। वीरवार को भी 1301 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। कोरोना वायरस बीमार लोगों और बुजुर्गों के लिए जानलेवासाबित हो रहा है। वीरवार को भी तीन की मौत की सूचना आई। इनमें दो बुजुर्ग हैं तो एक युवक है, जो कि बीमार था।
तोशाम के 68 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम
तोशाम के 68 वर्षीय बुजुर्ग ने वीरवार सुबह करीब पौने 10 बजे दम तोड़ दिया। उन्हें एक दिसंबर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था और उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

जूई खुर्द के व्यक्ति ने तोड़ा दम
जूई खुर्द गांव के एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत की सूचना आई है। व्यक्ति की 23 नवंबर को ज्यादा तबीयत खराब हुई। जिसके बाद परिजन अस्पताल लेकर गए। 30 नवंबर को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। तीन दिसंबर को रात करीब 1:30 पर उन्होंने दम तोड़ दिया।
रामगंज मोहल्ला की महिला ने तोड़ा दम
रामगंज मोहल्ला की 48 वर्षीय महिला भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गई। उन्हें पिछले 10 साल से शूगर, बीपी की शिकायत थी। 30 नवंबर को उन्हें बुखार हुआ। एक दिसंबर को उनका सामान्य अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव रही। दो दिसंबर तक मरीज की हालत सामान्य लग रही थी मगर तीन दिसंबर की सुबह अचानक मरीज की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिजन उन्हें गाड़ी से अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
वर्जन-
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसमें लापरवाही भी सामने आ रही है। लोग भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जा रहे है कोविड-19 सुरक्षा नियमों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा। इस कारण लापरवाही में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज जरूरी है कि लोग कोरोना का ध्यान रखें और कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें