फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला रोड बाजार की हंस मार्केट में मिला कोरोना पॉजिटिव केस, मार्केट बंद

विज्ञापन
Corona positive case found in Hans market of Qila road market, market closed - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
शहर के किला रोड बाजार की हंस मार्केट में एक दुकान पर काम करने वाला शिवाजी कॉलोनी का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है, जिसके चलते शनिवार को मार्केट बंद कर दी गई। साथ ही दुकानदारों ने अपना टेस्ट कराया और प्रधान हैप्पी अनेजा ने मार्केट में छिड़काव करवाया। प्रधान ने बताया कि भाजपा के पूर्व मंत्री सुनील परुथी की हंस मार्केट में दुकान है, जहां शिवाजी कॉलोनी का एक युवक काम करता है। तीन दिन पहले युवक ने हल्के बुखार की शिकायत की। जब थर्मल स्कैनिंग से जांच की गई तो उसका तापमान जाता मिला। उसे दुकान मालिक ने कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी। शनिवार सुबह युवक ने फोन करके बताया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते पूरी हंस मार्केट को बंद कर दिया गया, जिसमें 20 से 22 दुकानें हैं। मामले की सूचना पाकर प्रधान हैप्पी अनेजा मौके पर पहुंची और निगम के अधिकारियों से बात की। इसके बाद पूूरी मार्केट को सैनिटाइज करवाया गया।
विज्ञापन

एक व्यापारी हो चुका है ठीक, दूसरे का उपचार जारी
किला रोड बाजार में कोरोना पॉजिटिव का यह तीसरा केस है। इससे पहले दिल्ली के लिंक से एक व्यापारी संक्रमित हो गया था, जिससे पूरा परिवार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्रधान ने बताया कि वह व्यापारी अब ठीक होकर घर आ गया है। जबकि एक अन्य व्यापारी का अभी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें