Corona: 96 infected patients found in 24 hours
रोहतक। कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में जिले में 96 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 7582 पहुंच गया है। कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में सक्रिय कोविड-19 मरीज 654 हैं। इनमें से 18 अस्पताल व 636 होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। इनका इलाज जारी है। बुधवार को जिले में 1190 कोरोना संभावितों के सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। इसके अलावा 494 लोगों की कोरोना जांच लंबित है। इन लोगों को अपनी रिपोर्ट जारी होने का इंतजार है। जिले में कोविड रिकवरी दर 90.35 प्रतिशत के आसपास ही बनी हुई है। इसे चिकित्सकों ने बेहतर बताया है।