फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना अड्डा और प्रताप चौक से दुकानों का सामान जब्त

विज्ञापन
राजीव गांधी विद्युत सदन के बाहर सड़क किनारे लगे खोखा को जब्त करके जेसीबी से उठवाती टीम। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर निगम की टीम मंगलवार को सड़क पर आ गई। पावर हाउस चौक के बाद गोहाना अड्डे से जहां फर्नीचर व्यापारियों के सड़क किनारे रखे गद्दे, मेज व कुर्सी जब्त की, वहीं प्रताप चौक पर सामान रखने के लिए डाले गए तख्त व मेज उठाई। बाद में जुर्माना जमा करने के बाद सामान छोड़ गया।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजारों में जाम की समस्या होने लगी है। अस्थायी पार्किंग में सुरक्षा की कमी व बाजारों के नजदीक पार्किंग के अभाव में ग्राहक सड़क किनारे सफेद पट्टी में जहां वाहन खड़े कर रहे हैं, वहीं व्यापारी अतिक्रमण करके सड़क पर सामान रख रहे हैं। इससे जगह-जगह पुराने शहर के बाजारों में जाम लग रहा है। इसके चलते मंगलवार को निगम की टीम एलओ सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व में सबसे पहले पॉवर हाउस चौक पर पहुंची और फुटपाथ पर रखे खोखे हटाए। इसके गोहाना अड्डे पर फर्नीचर मार्केट के बाहर दुकानों के बाहर सामान रखा था। निगम की टीम ने प्लास्टिक की मेज व कुर्सी के अलावा गद्दे व दूसरा सामान जब्त किया। वहां से निकलकर टीम दिल्ली गेट से होते हुए बड़ा बाजार व प्रताप चौक में पहुंची। वहां पर अतिक्रमण के लिए दुकानों के बाहर रखे तख्त व दूसरे सामान को जब्त किया।
---
टीम के जाते ही सड़क पर आए दुकानदार
राजीव गांधी विद्युत सदन की बाउंड्री पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम की टीम ने मंगलवार सुबह पूरे दलबल के साथ अभियान चलाया। निगम की टीम को देख ढकेल वाले इधर-उधर भाग गए। कुछ खोखे टीम ने जब्त कर लिए। कुछ पर ताला जड़ दिया। टीम के जाने के बाद खोखा संचालकों ने ताले खोलकर दुकान फिर से सजा लीं और सड़क पर ग्राहकों के बैठने को कुर्सियां लगा लीं। निगम की टीम का नेतृत्व कर रहे एलओ ने कहा यदि ऐसा तो है, तो बुधवार को दोबारा से टीम खोखे जब्त करने के लिए जाएगी।
विज्ञापन

अस्थायी पार्किंग में बढ़ाई जाए वाहनों की सुरक्षा
किला रोड, रेलवे रोड, शौरी मार्केट व भिवानी स्टैंड पर खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्राहकों के लिए हुडा कांप्लैक्स व पुराने राजकीय स्कूल के मैदान की अस्थायी पार्किंग दूर पड़ती है। दूसरा, वहां पर पुलिसकर्मी वाहनों की सुरक्षा के लिए लगातार तैनात किए जाएं। ताकि ग्राहक को सड़क किनारे सफेद पट्टी में वाहन न खड़े करने पड़े। इससे जाम की स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन

बिट्टू सचदेवा, प्रधान किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें