फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

117 दिन बाद कोरोना का शतक, 121 नए पॉजिटिव मिले, चार कोरोना संक्रमितों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 117 दिन बाद कोरोना ने फिर शतक बनाते हुए जिले में 121 लोगों को अपना शिकार बनाया है। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 13116 हो गई। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 540 हो गई है और इसमें से 23 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 517 मरीज घर पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। इसके अलावा पीजीआईएमएस में चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिसंबर के बाद पहली बार जिले में 121 कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब तक 12411 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं। विभाग ने शनिवार को 1501 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जिले में कोरोना संक्रमण 4.10 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रहा है, जबकि रिकवरी प्रतिशत 94.62 चल रहा है। शनिवार को 869 जांच रिपोर्ट वेटिंग में चल रही है। इसकी मुख्य वजह लैबों पर सैंपलों की संख्या का बढ़ना है। लोगों से अपील है कि वह बेवजह और बगैर मास्क के बाहर न निकलें। सभी अपनी बारी और गाइडलाइन के अनुसार टीकाकरण जरूर कराएं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को पीजीआईएमएस में कोरोना से हुई चार मौतों को खबर लिखे जाने तक अपनी लिस्ट में सार्वजनिक नहीं किया है। विभाग चारों मौतों का ऑडिट करने के बाद ही अपनी सूची में इन्हें शामिल करता है। फिलहाल विभाग ने जिले में अभी तक 165 मौत दर्ज की हैं।
हॉट स्पॉट एरिया
ग्रीन रोड, ओमैक्स सिटी, सुभाष नगर, विजय नगर, सेक्टर दो, एक, पाडा मोहल्ला, मॉडल टाउन, खरैंटी, जींद बाईपास, जवाहर नगर, पीजीआईएमएस
ये मिले संक्रमित
पांच बुजुर्ग, दस बिजनेसमैन, 17 गृहिणी, तीन बैंकर, 28 सरकारी व निजी कर्मचारी, 10 शिक्षक, 27 विद्यार्थी, तीन वकील, एक स्टाफ नर्स, पांच डॉक्टर, एक दिल्ली पुलिसकर्मी, दो किसान, एक चालक आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में इन्होंने तोड़ा दम
- 44 वर्षीय चरखी दादरी की महिला
- 74 वर्षीय रोहतक का व्यक्ति
- 43 वर्षीय करनाल की महिला
- 89 वर्षीय आसन गांव की महिला
पीजीआईएमएस में भर्ती कोरोना मरीजों की स्थिति
वार्ड मरीज
वार्ड 24 21
वार्ड 25 20
वार्ड 26 12
डे-केयर आईसीयू 11
न्यू मॉड्यूलर ओटी 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें