फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कूच बिहार ट्रॉफी...हरियाणा और तमिलनाडु के बीच मैच आज

Mon, 01 Dec 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में कूच बिहार ट्रॉफी का हरियाणा और तमिलनाडु के बीच सोमवार से टेस्ट मैच शुरू होगा। मुकाबला सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। इस ट्रॉफी में ग्रुप ए में हरियाणा दो मैचों को जीत कर तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

हरियाणा का अगला मुकाबला बिहार की राजधानी पटना में 8 से 11 दिसंबर तक खेला जाएगा। उसके बाद 16 से 19 नवंबर तक चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में हरियाणा व मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा। 24 दिसंबर से प्री क्वार्टर मुकाबले शुरू होंगे। एक जनवरी 2026 से क्वार्टर मुकाबले शुरू होंगे।
पिच का तेज स्वभाव बल्लेबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती पेश करता है। वहीं, गेंदबाजों को यह पिच अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। इस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह अक्सर तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद देती है। पिच से मिलने वाले अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट के कारण यहां आमतौर पर कम रन बनते हैं जिससे हर मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। अभी हाल में हुए रणजी ट्रॉफी व अंडर-23 महिला टी-20 ट्रॉफी के मैचों में पिच ने अपना रंग दिखाया था। दोनों ट्रॉफी के मैचों में ज्यादा रन नहीं बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें