26-मानसरोवर पार्क में लगाए निशुल्क योग शिविर में अतिथि का स्वागत करते योग गुरु सरदार हवा सिं
रोहतक । योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिले भर में योगाभ्यास शिविर लगाए जा रहे हैं। मानसरोवर पार्क में लगाए शिविर में अमर भारत योग सेवा समिति के अध्यक्ष एवं योग गुरु सरदार हवा सिंह सैनी ने योग अपनाकर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। निशुल्क योग शिविर में उपस्थित साधकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग आज प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता बन चुका है। इस अवसर पर शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीके चावला उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों एवं साधकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में योग शिक्षक जगदीश प्रसाद सैनी, किशन लाल बजाज, हवा सिंह राठी, वीरेंद्र शमी, सुदर्शन मल्होत्रा आदि मौजूद लोग मौजूद रहे।
ग्रीन रोड पर लगाया योग साधना शिविर
राेहतक। डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति की ओर से केशव पार्क ग्रीन रोड पर योग साधना शिविर लगाया गया। यह शिविर 21 जून तक लगाया जाएगा। समिति के संरक्षक ने बताया कि इस अवसर पर योगाचार्य स्नेहा गोयल, अशोक गुप्ता, मधु गुप्ता, विजय, लक्ष्मी नासा, मीनू व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
कैलाश पार्क में कराया योग अभ्यास
रोहतक। सुभाष नगर रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कैलाश पार्क में योग का अभ्यास किया गया। प्रधान सेवक प्रवीन सहगल ने बताया कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं बल्कि स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवन जीने की एक शैली है। हर दिन योग का संकल्प लेने की अपील भी उन्होंने की। यहां योग शिविर 21 जून तक लगाया जाएगा। संवाद
एफडीडीआई में लगाया योग शिविर
रोहतक । फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) व नव युवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में समर्थ सिलाई कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ी 30 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त सशस्त्र बलों के 30 से अधिक जवानों एवं अधिकारियों ने भी योगाभ्यास में सहभागिता की। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान संबंधी अभ्यास किए। एफडीडीआई की कार्यकारी निदेशक सरिता ने बताया कि विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने योग अभ्यास किया। नव युवा फाउंडेशन के निदेशक प्रवीण कुमार एवं सुमित कुमार भी उपस्थित रहे।
26-मानसरोवर पार्क में लगाए निशुल्क योग शिविर में अतिथि का स्वागत करते योग गुरु सरदार हवा सिं
26-मानसरोवर पार्क में लगाए निशुल्क योग शिविर में अतिथि का स्वागत करते योग गुरु सरदार हवा सिं
26-मानसरोवर पार्क में लगाए निशुल्क योग शिविर में अतिथि का स्वागत करते योग गुरु सरदार हवा सिं