झज्जर। नगर परिषद की तरफ से लगाए टेंडर लेने के लिए ठेकेदार आगे नहीं आ रहे हैं। खास तौर पर धर्मशाला के विकास कार्यों के लिए लगाए गए टेंडर लेने के लिए ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं।
एक बार फिर से नगर परिषद ने 8 धर्मशालाओं के कार्यों के लिए टेंडर जारी किए हैं। इन कार्यों के लिए नगर परिषद पिछले एक साल से बार-बार टेंडर लगा रही है, लेकिन कोई आगे नहीं आ रहा। अब नगर परिषद ने कुल 9 विकास कार्यों के लिए 52.52 लाख रुपये के टेंडर लगाए हैं।
अधिकारी भी कह चुके ठेकेदार नहीं आ रहे आगे
कुछ दिन पहले नप सभागार में हुई बैठक के दौरान अधिकारी भी जिला नगर आयुक्त के समक्ष अपना पक्ष रख चुके हैं। अधिकारियों ने बताया था कि ठेकेदार नप के कार्यों को करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इस कारण उनको परेशानी आ रही है।
इन कार्यों के लगाए गए टेंडर
प्रजापति धर्मशाला का नवीनीकरण - 6.10 लाख
प्रधान व उपप्रधान के कमरे का नवीनीकण - 8.23 लाख
दिल्ली गेट स्थित सैनी धर्मशाला के प्रथम तल पर काम - 8.49 लाख
सैन धर्मशाला हाल का निर्माण - 4.23 लाख
गुरु रविदास धर्मशाला का नवीनीकरण - 5.31 लाख
महाराजा अग्रसेन मिडिल स्कूल में काम - 4.24 लाख
गुरु रविदास धर्मशाला नजदीक आंबेडकर चौक का नवीनीकरण-6.10 लाख
श्री वीर गुर्जर धर्मशाला में हाल का निर्माण-9.82 लाख
कुछ कार्यों के लिए फर्म नहीं आई थी। उनके लिए दोबारा टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर