रोहतक। सेक्टर 4 के ठेकेदार को भवन निर्माण के बावजूद बकाया पेमेंट व शटरिंग का सामान मांगने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने डाक्टर सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक ठेकेदार राजेश ने दी शिकायत में बताया कि उसने असंध में डॉक्टर संदीप की बिल्डिंग बनाने का ठेका लिया हुआ था। वहां काम चल रहा था। इसी बीच उसने दिल्ली बाईपास से थोड़ा आगे रोहतक में एक बिल्डिंग बनाने का काम शुरू कर दिया। डॉक्टर संदीप ने कहा कि पहले मेरा काम पुरा करो, बाद में दूसरा काम करना। 19 अप्रैल को दोपहर एक बजे संदीप चार साथियों के साथ कार से आया और उसके साथ मारपीट की। साथ ही जातिसूचक गालियां दी। इसकी फुटेज उसके पास है। धमकी देकर गया कि 10 दिन के अंदर काम पूरा नहीं किया तो जान से मार देंगे। डॉक्टर के पास उसकी 10 लाख की शटरिंग पड़ी है। साथ ही बकाया राशि भी बची है। न तो शटरिंग उठाने दे रहा है और न बकाया वापस दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।