फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मनोविज्ञान पीजीटी को दिया सतत व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण

Sun, 28 Dec 2025 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
21...रोहतक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मदीना में पीजीटी मनोविज्ञान के लिए पांच दिवसीय प्र
विज्ञापन
रोहतक। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मदीना में पीजीटी (मनोविज्ञान) के लिए पांच दिवसीय सतत व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 22 से 27 दिसंबर तक प्रशिक्षण में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के मनोविज्ञान पाठ्यक्रम व राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के कौशल विकास आधारित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसमें रोहतक, सोनीपत, भिवानी, जींद व चरखी दादरी के पीजीटी शिक्षकों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण कौशल, आधुनिक शिक्षण तकनीकों एवं गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों से सशक्त बनाना रहा जिससे कक्षा-कक्ष में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रुचिकर एवं दीर्घकालिक बनाया जा सके।
मास्टर ट्रेनर्स डॉ. सत्यदेव, डॉ. देवेंद्र व निहारिका गुलाटी ने मार्गदर्शन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान केस स्टडी, समूह चर्चा, रोल प्ले, प्रायोगिक गतिविधियां व शिक्षण रणनीतियों पर बल दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें