फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरावली की पहाड़ियों को बचाने के नाम पर सरकार केवल दिखावटी कदम उठा रही : मंजीत

Sun, 28 Dec 2025 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अरावली क्षेत्र से जुड़े मामलों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने विपक्ष की अपनी भूमिका को मजबूती से निभाते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। इनेलो नेता मनजीत कन्हेली ने कहा कि अरावली की पहाड़ियों को बचाने के नाम पर सरकार केवल दिखावटी कदम उठा रही है जबकि जमीनी स्तर पर अवैध खनन और पर्यावरण से खिलवाड़ लगातार जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण अरावली क्षेत्र का अस्तित्व संकट में है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। खासतौर पर रोहतक जिले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है और अपराधियों में पुलिस-प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि अरावली जैसे गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस इस पूरे मामले में मौन साधे हुए है जिससे प्रतीत होता है कि वह अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा की सहयोगी पार्टी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें