रोहतक। प्रेम नगर में करीब चार माह से दूषित जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है। इसके समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने करीब चार महीने में छह बार शिकायतें दी हैं। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ है। जून में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक सप्ताह का आश्वासन दिया था।
प्रेम नगर में अप्रैल के बाद से घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है जिससे बच्चे बीमार हो रहे हैं। खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। प्रेम नगर वासी सुरेंद्र पंवार ने बताया कि 40 मिनट पानी आता है लेकिन नलों में गंदा पानी आता है।
परेशान प्रेम नगर वासी सोमवार को समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे। कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया है कि समाधान शिविर में भी अधिकारियों ने दूषित जलापूर्ति के समाधान का केवल आश्वासन दिया है। इस दौरान सुरेंद्र पंवार, राजेंद्र कुंडू, बलवान बड़क व जसबीर हुड्डा आदि मौजूद रहे।
-
सीवर लीकेज के कारण दूषित पानी की समस्या है। सुधार किया गया था लेकिन बारिश के बाद फिर से समस्या आई है। ठेकेदार और कर्मचारियों को बोल दिया है। दो दिन में समाधान किया जाएगा।
- अनिल रोहिला, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।
-
पीने का पानी पिछले चार महीने से गंदा और दुर्गंध वाला आ रहा है। इसकी शिकायत छह बार दी जा चुकी है। 17 जुलाई को समाधान शिविर में भी एक सप्ताह का समाधान दिया गया था।
- बदन सिंह तोमर, प्रेम नगर।
-
पानी की शिकायत का हल समाधान शिविर में नहीं हो सका है। न जेई और न ही एसडीओ कॉल उठा रहे। शिकायत दे-देकर थक चुके हैं। विभाग पानी नहीं दे सकता है कनेक्शन काट दें।
- राजबीर सिवाच, आर्य चौपाल, प्रेम नगर सुधार समिति।
-
सीवर में पाइपलाइन का कहीं कनेक्शन मिला हुआ है। कई बार अधिकारियों ने मिले हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ। अगली बार समाधान न होने पर महिलाएं और बच्चे भी कार्यालय पहुंचेंगे।
- आनंद स्वरूप, प्रेम नगर।
लघु सचिवालय में दूषित जलापूर्ति की शिकायत लेकर पहुंचे प्रेम नगर कॉलोनी वासी बातचीत करते हुए।
लघु सचिवालय में दूषित जलापूर्ति की शिकायत लेकर पहुंचे प्रेम नगर कॉलोनी वासी बातचीत करते हुए।
लघु सचिवालय में दूषित जलापूर्ति की शिकायत लेकर पहुंचे प्रेम नगर कॉलोनी वासी बातचीत करते हुए।