फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चार काॅलोनियों में दूषित पानी की सप्लाई, लोगों को बीमार होने का अंदेशा

Wed, 10 Apr 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के चार वार्ड में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों को बीमारी फैलने का अंदेशा बना है। जन स्वास्थ्य विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुबह के समय कालोनियों में जब पानी की सप्लाई होती है तो आधे घंटे तक गंदा बदबूदार पानी आता है। आधे घंटे तक पानी को व्यर्थ बहाना पड़ता है। तब जाकर साफ पानी आता है। कई बार तो केवल गंदा पानी ही सप्लाई होता है। लोग इसकी शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन विभाग मौन है। पिछले दिनों रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के झज्जर की श्री राम धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी आसपास की कालोनियों के लोग गंदा पानी की समस्या को लेकर मिले थे। सांसद ने उस समय कालोनी के लोगों को आश्वासन दिया था, लेकिन उसके बाद भी गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका। शहर के वार्ड नंबर-9 स्थित हरिपुरा मोहल्ला, दमदमा मोहल्ला के अलावा वार्ड नंबर-10, 11 व 12 में पिछले कई माह से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। लोगों का कहना है कि पानी की सप्लाई आने पर कम से कम आधे घंटे तक पानी को साफ करने के लिए व्यर्थ बहाना पड़ता है ताकि पानी साफ होकर ही टंकियों में भरा जा सकें। कई बार पानी का समय तय ना हो पाने के कारण गंदा पानी ही टेंकों में भर जाता है।

गंदा पानी आने की कारण घर में लगा आरओ भी पानी को अच्छे तरीके से फिल्टर नहीं कर ल्ता। इस कारण फिल्टर बार-बार खराब हो जाता है।
सावित्री देवी, हरिपुरा मोहल्ला



कई बार तो सीवर जैसा गंदा बदबूदार पानी आता है। इस वजह से बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है।
विजय सिंघल, दमदमा मोहल्ला

पानी सप्लाई की शुरुआत में काफी देर तक पानी गंदा आता है। जब तक पानी साफ होता है। उसके थोड़ी देर बाद ही चला भी जाता है। इस कारण टंकी भी पूरी नहीं भर पाती
विज्ञापन

अली, छावनी मोहल्ला

वर्जन
लोगों द्वारा अवैध कनेक्शन करने या फिर लीकेज के कारण कई बार गंदा पानी सप्लाई में आ जाता है। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। लोगों को चाहिए कि या तो अपने अवैध कनेक्शन बंद करवा ले या फिर उन्हें वैध करवाए। अन्यथा विभाग की तरफ से जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अनिल कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें