फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजन और दीपेश एशिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चयनित

Wed, 10 Apr 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 54 : चयनित खिलाड़ियों के साथ कोच नीरज शर्मा।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के दो खिलाड़ी राजन सिंह और दीपेश मोर का चयन साउथ अफ्रीका में आयोजित होने वाली एशिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। पावरलिफ्टिंग फेडरेशन कप में पदक हासिल करने के बाद दोनों खिलाड़ियों का चयन एशियाई पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उनका बहादुरगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कोच नीरज शर्मा ने बताया कि शहर के ओमेक्स सिटी में रहने वाले खिलाड़ी राजन सिंह और दीपेश मोर का चयन एशिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 5 से 13 जुलाई तक साउथ अफ्रीका में आयोजित की जाएगी। राजन सिंह इस प्रतियोगिता के 93 किलोग्राम भार वर्ग के मास्टर्स वन इवेंट में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे तो वहीं खिलाड़ी दीपेश मोर 120 प्लस किलोग्राम भार वर्ग की जूनियर कैटेगरी में हिस्सा लेंगे। शर्मा ने बताया कि इंदौर में आयोजित हुए फेडरेशन कप में राजन सिंह और दीपेश मोर ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस अवसर पर खिलाड़ी मुकुल, मनहर, अशनित, भरत, मंजीत, हन्नी और जैस्मीन ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें