फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वार्ड 10 में सड़क पर भरा नाले का दूषित पानी

विज्ञापन
14...नगर निगम के वार्ड 10 में सड़क पर भरा नाले का दूषित पानी । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम के वार्ड संख्या 10 में मनोनीत पार्षद रमेश बोहर की गली के बाहर सड़क पर दूषित पानी भरने से आमजन परेशान हो रहे हैं। दस दिन से यहां दूषित पानी भरा है। इसकी निकासी के लिए नगर निगम के अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं।
हालात यह है कि इस दूषित पानी में से ही रोजाना हजारों लोगों को गुजरना पड़ रहा है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि छह माह से नाला साफ नहीं किया गया है। जिस कारण नाला अवरुद्ध होने से इसका दूषित पानी सड़क पर जमा हो रहा है। लोगों का कहना है कि अगर इसकी निकासी नहीं की गई तो अधिकारियों के कार्यालय में ही धरना देने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

यहां सड़क पर एक से दो फीट तक दूषित पानी भरा है। जिन घरों के आगे यह दूषित पानी जमा है, उनके बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कतें हो रही हैं और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।
-
वार्ड में सोनीपत रोड पर यह पुरानी समस्या है। यहां घरों के अलावा पास ही शिव धाम भी है लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
- नान्हा, निवासी वार्ड 10

यह गांव का मुख्य मार्ग है जहां से अधिकारी से लेकर मंत्री तक गुजरते हैं। इस दूषित पानी से गुजरने वाले लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसका समाधान जरूरी है।
विज्ञापन

- कैलाश, निवासी वार्ड 10
-
गली के बाहर सड़क पर जमा दूषित पानी की निकासी कराई जाएगी। अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या दिखाई गई है जिसके बाद नाले की सफाई भी कराई जाएगी ताकि इस प्रकार की समस्या फिर से न बने।
- रमेश बोहर, मनोनीत पार्षद

14...नगर निगम के वार्ड 10 में सड़क पर भरा नाले का दूषित पानी । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें