फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनारियां में गली निर्माण तो करवाया लेकिन नालियां नही बनवाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनारियां गांव में मेन रोड से ही अंदर जा रही जाल वाली गली का डेढ़ साल पहले निर्माण करवाया गया था। निर्माण के दौरान नालियां नहीं बनवाई गई। जिसका लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निकासी का प्रबंधन न होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी गलियों में जमा हो रहा है। इससे मच्छरों की तादाद बढ़ने लगी है। वहीं अब लोगों को बीमार होने का डर सता रहा है। इस बारे में कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन

ग्रामीण बलजीत, अजीत, अमरजीत, शीला, गीता, सरोज व बाला ने बताया कि काफी शिकायतों के बावजूद इस गली का निर्माण करवाया गया था। लेकिन उसके बावजूद भी ठेकेदार ने नालियां नहीं बनवाई। इसके कारण यहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में ही खड़ा रहता है। बदबू के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। रात के समय लाइट जाने के बाद बहुत ज्यादा परेशानी होती है।
लोगों से बातचीत
बार-बार शिकायत के बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। गलियों में जमा गंदे पानी से बदबू आनी शुरू हो जाती है। मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

- शीला, सुनारियां वासी
यह मुख्य गली है, जिसमें से किसान अपने खेतों में जाते हैं जिनको यहां से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी में काई जमने से फिसलन भी हो जाती है। कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

- गीता, सुनारियां वासी
गली के निर्माण के वक्त ही नालियों को बना दिया जाता तो आज हमें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। हमारा जीवन नरकीय बना हुआ है।
- अमरजीत, सुनारियां वासी
बारिश के मौसम में तो लोग यहां से निकल भी नहीं सकते। नालियां न होने के कारण बारिश का पानी गलियों में एकत्रित हो जाता है। काफी दिन बाद तक नहीं सूखता।
- नसीब, सुनारियां वासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें