फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में भाजपा का वरिष्ठ नेता, कांग्रेस विधायक की प्रेसवार्ता में गया कार्यकर्ता समेत 17 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार सायं तक जिले में 363 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से 211 एक्टिव केस हैं और अब तक छह की मौत हो चुकी है। हालांकि 146 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और 81 मरीज होम आइसोलेट हैं। 320 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

बुधवार को मिले 17 नए मरीजों में विधायक की प्रेसवार्ता में शामिल हुआ कार्यकर्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता, शहर की चर्चित टी-स्टाल संचालक की पत्नी शामिल हैं। डीएलएफ कॉलोनी निवासी भाजपा नेता सालों से भाजपा से जुड़े हैं और वर्तमान में एक कर्मचारी कमीशन आयोग के सदस्य भी हैं। भाजपा नेता ने बताया कि उनका स्वास्थ्य सही है, अब जांच रिपोर्ट आई है तो स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन को फॉलो करेंगे। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग अभी तक 7616 लोगों का सर्विलांस पूरा कर चुका है। अभी तक जिले में 15466 लोगों पर विभाग की ओर से नजर रखी जा रही है।
टी स्टाल पर आमदिनों में आते थे नेता, समाजसेवी
शहर की एक चर्चित टी-स्टाल संचालक की पत्नी कोरोना संक्रमित मिली है। वह पीजीआईएमएस में उपचाराधीन है। स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल कांटेक्ट हिस्ट्री सर्च करते हुए परिवार के सात लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं, संक्रमित महिला के पति ने बताया कि उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, न ही उनकी पत्नी का कहीं बाहर आना-जाना है। कुछ समय पहले पिता को बुखार हुआ था, उस समय उनकी जांच करवाई थी तो टाइफाइड मिला था। संक्रमणकाल शुरू होने के बाद वह समय पर दुकान खोल रहे हैं और साथ लगती दुकान में अपना वाहन खड़ा करते हैं। उनके घर में किसी को कोई लक्षण भी नहीं हैं। इस दौरान कोई खास व्यक्ति, नेता उनके यहां चाय पीने नहीं आया, यहां बैठने की अब इतनी व्यवस्था नहीं है। हालांकि सामान्य दिनों में नेता, समाजसेवी यहां चाय पीने आते थे।
विज्ञापन

चार दिन पहले विधायक ने की थी पत्रकारवार्ता
शहर के विधायक भारत भूषण बतरा के खेमे में बुधवार को एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हो गई है। श्रीनगर कॉलोनी निवासी ने बताया कि वह पांच जून को दिल्ली एक बुजुर्ग की तेरहवीं में गए थे। लेकिन वह बिल्कुल ठीक थे। दो दिन पहले हल्का बुखार आया और गले में खराश हुई। बुखार की दवा लेने से बुखार ठीक हो गया। एहतियात के तौर पर उन्होंने पीजीआईएमएस में अपना सैंपल जांच कराया, बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। रिपोर्ट आने के बाद विभाग की ओर से संदेेश आया कि एंबुलेंस भेजी जा रही है, वह आ जाएं। संक्रमित व्यक्ति ने बताया कि वह 13 जून को विधायक की पत्रकारवार्ता में शामिल हुआ था। इस दौरान शहर के कुछ पार्षद, व्यापारी भी मौजूद रहे।
सेक्टर एक में इंग्लैंड से आई महिलाओं की जांच की मांग
सेक्टर एक में हाल ही में इंग्लैंड से दो महिलाएं आई हैं और उनके साथ एक छोटी लड़की भी आई है। अब स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि उनकी कोरोना जांच की जानी चाहिए। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को फोन किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि उनके पास विदेश से आने वालों की जानकारी है। उनकी ट्रेसिंग कर ली गई है। उनकी कोरोना जांच पांच दिन बाद कराएंगे, ताकि संक्रमण का पता चल सके। क्योंकि अभी उनकी जांच रिपोर्ट सही नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें