फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संविधान हमारे देश का सबसे बड़ा कानून

विज्ञापन
26सीटीके32..छोटूराम वि​धि संस्थान में आयोजित संविधान दिवस समारोह में मौजूद मुख्यअति​थि व आयोजक।
विज्ञापन
रोहतक। छोटूराम विधि संस्थान ने मंगलवार को संविधान दिवस मनाया। इसमें मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र सिंह और अति विशिष्ट अतिथि उप-जिला न्यायवादी डॉ. अनुज दहिया रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना व महासचिव नवदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


समारोह के अति विशिष्ट अतिथि ने संविधान बनने की प्रक्रिया पर विस्तृत व्याख्यान दिया। वहीं मुख्य अतिथि सहायक ने संविधान की महत्ता के बारे में बताया। संस्थान के छात्रों ने कहा संविधान हमारे देश का सबसे बड़ा कानून है, जो हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताता है। कॉलेज निदेशक डॉ. राजीव जून ने कहा हमारा संविधान हमें सभी प्रकार के अधिकार प्रदान करता है। इसलिए विद्यार्थियों को इसका अध्ययन जरूर से जरूर करना चाहिए।
पोस्टर मेकिंग में सपना प्रथम तो स्लोगन लेखन में दीक्षा अव्वल
वैश्य महाविद्यालय में मंगलवार को संविधान दिवस पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें 25 छात्रों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में सपना ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय व दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में दीक्षा ने प्रथम, रिया व ईशा ने द्वितीय और रीतिका तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में सानवी छाई और नारा लेखन में दीपिका रही आगे
श्री लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय में इतिहास विभाग और राजनीति शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस पर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और विशेष व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शपथ ग्रहण समारोह से हुई। विद्यार्थियों ने संविधान सभा, संविधान के प्रारूप, संविधान की विशेषताएं, राष्ट्र निर्माण और भारतीय संविधान, डॉ. भीमराव आंबेडकर आदि विभिन्न विषयों को लेकर नारा लेखन व पोस्टर बनाए।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा सानवी ने प्रथम, बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र चंदन ने द्वितीय और बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र राघव सहगल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा दीपिका ने प्रथम, बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र मोहित ने द्वितीय, बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा और लतिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अनिला बठला, डॉ. वंदना रंगा व डॉ. शिखा फोगाट ने निभाई।
सैनी गर्ल्स बीएड की छात्राओं ने की शिरकत
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राधा कृष्णन सभागार में मंगलवार को संविधान दिवस समारोह में सैनी गर्ल्स बीएड कॉलेज की छात्राओं ने शिरकत की। समारोह में छात्राओं के साथ कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ. सुमन व डॉ. रेखा रानी ने कहा कॉलेज की आईआरसी वालंटियर्स टीम और अन्य छात्राओं को समारोह में शामिल होने का मौका मिला। प्रथम वर्ष की छात्रा दुर्गा ने कहा आज ऐसे कार्यक्रम में शामिल होने से यह पता लगा कि हमारा संविधान ही सर्वोपरि है। पहली बार मदवि आई छात्राओं ने विश्वविद्यालय का भ्रमण किया।
उपमंडल स्तर पर भी मनाया संविधान दिवस : खड़गटा
रोहतक। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि भारतीय संविधान को लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्षभर जागरूकता गतिविधियां हुईं। जिला स्तर पर संविधान दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राधाकृष्णन सभागार में किया गया। इस समारोह में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तर के अलावा उपमंडल स्तर पर भी संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुए। महम में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में उपमंडलाधीश दलबीर फौगाट के नेतृत्व में उपस्थितगण को संविधान के बारे में जागरूक किया गया। सांपला में उपमंडलाधीश सुभाष चंद्र जून ने उपस्थितगण को भारतीय संविधान विशेषताओं इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्र में विकास एवं पंचायत विभाग ने सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित की और ग्रामीणों को संविधान के बारे में जानकारी दी।

26सीटीके32..छोटूराम विधि संस्थान में आयोजित संविधान दिवस समारोह में मौजूद मुख्यअतिथि व आयोजक।

26सीटीके32..छोटूराम विधि संस्थान में आयोजित संविधान दिवस समारोह में मौजूद मुख्यअतिथि व आयोजक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें