फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ 17 को आंदोलन पर विचार

Fri, 08 Mar 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ग्रामीण चौकीदार और सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ चेतावनी देकर तीसरे दिन धरना समाप्त कर दिया। सरकार अगर यह फरमान वापस नहीं लेती है तो 17 मार्च को राज्यस्तरीय कन्वेंशन से आरपार के आंदोलन का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय पर धरने को संबोधित करते हुए सीटू राज्य उपाध्यक्ष सतबीर सिंह और हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा के प्रांतीय कोषाध्यक्ष भगतसिंह ने कहा कि पंचायत विभाग हरियाणा की ओर से ग्रामीण सफाईकर्मियों, चौकीदारों और ट्यूबवेल ऑपरेटर की मोबाइल एप के माध्यम से हाजिरी लगाकर सरपंच को मानदेय व वेतन भुगतान का बिल बनाने का अधिकार देकर कर्मियों का शोषण करने का काम किया है। सीटू किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। धरने पर विक्रम, राजबीर,जयपाल, राजवीर, बाला, दयाकिशन, धर्मबीर, राजकुमार, सुनील मकड़ौली, बलजीत, हनीफ, शीला, कर्मवीर, धर्मवीर,अंगूरी व राजेंद्र मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें