फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6-7 माह इंतजार करें कांग्रेसी, पता चल जाएगा किसमें कितना है दम : बीरेंद्र सिंह

Thu, 30 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 12बैठक को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बिरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारनौल। कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने यह कहते हुए समर्थकों में हुंकार भरी कि बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में जो साथ नहीं हैं वह 6-7 महीने इंतजार करें, उन्हें पता चल जाएगा कि किसमें कितना दम है। इस बयान को गृहजिले में बैठक से दूर रहे प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंंह से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंंह बुधवार को प्रदेश के अंतिम छोर स्थित गांव नांगल चौधरी में अपने बेटे बृजेंद्र सिंह की यात्रा के पड़ाव और आगे रवाना होने की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। यहीं देरशाम समर्थकों से कहा, कांग्रेसियों को 6-7 महीने में पता लग जाएगा कि हमारे अंदर दम है या नहीं।



पूर्व मंत्री ने कहा, कांग्रेस के जो हमारे साथी हैं, वह यात्रा में चल ही रहे हैं। बहुत से साथियों में भ्रम है कि इस यात्रा में जाएं या ना जाएं। यह उन पर निर्भर करता है। जो जाना चाहते हैं मिलें, जो नहीं जाना चाहते वे 6-7 माह इंतजार कर लें, उन्हें भी पता लग जाएगा कि किसमें कितना दम है।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व मंत्री ने कहा कि यात्रा को लेकर बृजेंद्र सिंह से राहुल गांधी ने कहा था कि हमें ऐसा बर्ताव करना चाहिए कि किसी को बुरा न लगे। जो थोड़ी-बहुत टूट हुई है, वह जुड़ जाए। सद्भाव का मतलब भी यही है। हालांकि, कुछ कांग्रेसी नेता इस यात्रा को निजी बताकर दूरी बनाए हुए हैं।



बीरेंद्र सिंह ने कहा, भाजपा को हमसे ज्यादा कोई नहीं जानता। 10 साल वहीं रहकर आए हैं। भाजपा चाहती है कि जातीय आधार पर समाज बंट जाए तो संगठन और चुनाव आयोग की ताकत से जीत पा लेंगे। वह सामाजिक रूप से तो नहीं बांट सके लेकिन वोट बांटने में सफल हो गए।





11 को राय मलिकपुर से क्षेत्र में प्रवेश करेगी यात्रा

सद्भाव यात्रा 11 नवंबर को गांव राय मलिकपुर से इलाके में आएगी। हर विधानसभा में दो दिन घूमेगी। अगले दिन यात्रा निजामपुर के लिए रवाना हो जाएगी। दूसरे दिन का ठहराव नारनौल के सीएल फार्म हाउस में होगा। तीसरे दिन की यात्रा नारनौल शहर के मुख्य बाजार में निकाली जाएगी। इसके बाद महेंद्रगढ़-सतनाली होते हुए लोहारू में प्रवेश करेगी। इसकी अंतिम रूपरेखा का जिम्मा जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डाॅ. राजवंती यादव व पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें