फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कांग्रेस में फिर कंट्रोवर्सी...कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच धक्का-मुक्कीकिलोई ने रंगा को बैठक में टोका, हुआ हंगामा

Thu, 25 Sep 2025 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10. आंबेडकर चौक ​स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई अपनी बात रखते हुए, साथ म
विज्ञापन
रोहतक। जिला कांग्रेस में कंट्रोवर्सी थम नहीं रही है। बुधवार को पार्टी कार्यालय में शहर में पेयजल किल्लत को लेकर पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई ने बलवान सिंह रंगा को बोलते समय टोक दिया।
विज्ञापन

कहा, शहर की समस्याएं शहरी कांग्रेस कमेटी के नेता ही रखें। पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया। उधर, लघु सचिवालय के अंदर जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच धक्कामुक्की तक हुई।
पार्टी कार्यालय में पेयजल को लेकर हुई बैठक को शहरी जिलाध्यक्ष कुलदीप उर्फ केडी ने संबोधित किया। बोले-भाजपा सरकार ने शहर को बर्बाद कर दिया है। न लोगों को पीने का पानी मिल रहा है और न ही सीवर लाइन साफ है। जहां पानी आता है, वह पीने लायक नहीं है। तुरंत बाद बलवान सिंह रंगा बोलने लगे। किलाई ने कहा यह रोहतक शहर की बैठक ग्रामीण की नहीं।

10. आंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई अपनी बात रखते हुए, साथ म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें