फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकेतिक भाषा समाज की विविधता को जोड़ने वाला सेतु : डॉ. शरणजीत कौर

Thu, 25 Sep 2025 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05 एमडीयू के सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज के तत्वावधान में स्वराज सदन आयोजित कार्यशाला में उप​
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज के तत्वावधान में बुधवार को स्वराज सदन में सांकेतिक भाषा जोड़ती है विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ हुई। मुख्य अतिथि डॉ. शरणजीत कौर ने कहा कि सांकेतिक भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि समाज की विविधता को जोड़ने वाला सेतु है। गेस्ट ऑफ ऑनर और विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत ने कहा कि सांकेतिक भाषा समावेशी शिक्षा की अनिवार्य कड़ी है। विश्वविद्यालय की ओर से दिव्यांगजनों के लिए और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया। प्रो. प्रतिमा देवी ने स्वागत भाषण दिया और प्रो. राधेश्याम ने कार्यशाला की थीम पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंच संचालन डॉ. प्रियंका यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें