फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हुड्डा का विपक्ष का नेता बनने पर ढोल की थाप पर थिरके कांग्रेसी

विज्ञापन
67 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विपक्ष का नेता बनाए जाने के बाद खुशी में झूमते कां
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विपक्ष का नेता बनने पर उनके समर्थकों के चेहरे पर करीब एक साल बाद खुशी लौट आई। आंबेडकर चौक स्थित पार्टी कार्यालय में ढोल की थाप पर उनके समर्थक जमकर थिरके और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
रात करीब 9 बजे कांग्रेस कार्यालय में चार-पांच कार्यकर्ता हुक्के पर चर्चा कर रहे थे। तभी शहरी अध्यक्ष कुलदीप उर्फ केडी व ग्रामीण अध्यक्ष बनवान सिंह रंगा की गाड़ी कार्यालय के बाहर आकर रुकी। कार्यकर्ताओं को सूचना दी कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस विधायक दल के नेता बन गए हैं।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद पार्टी नेता ताराचंद बागड़ी व देवेंद्र आ गए। लड्डू मंगवाकर एक-दूसरे को बधाई दी। शहरी अध्यक्ष कुलदीप उर्फ केडी बोले, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा 36 बिरादरी के नेता हैं। कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी नहीं हैं। ये तो भाजपा वाले बयानबाजी करके माहौल बनाते रहते हैं।
विज्ञापन

बलवान रंगा बोले- केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। यह पूरे हरियाणा की आवाज थी कि हुड्डा को विपक्ष का नेता बनाया जाए। ताराचंद बागड़ी बोले, हुड्डा को विपक्ष का नेता बनाकर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं में जान फूंक दी है। भाजपा पर वोट चोरी के आरोप को जोर-शोर से उठाएंगे। शहर से देवेंद्र भारत ने कहा, पार्टी का सही निर्णय है। राव नरेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का भी सही निर्णय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें