फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बार हारने पर ई-वीएम को कोसती है कांग्रेस : दुष्यंत चौटाला

Fri, 08 Dec 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस हर बार चुनाव हारने के बाद ई-वीएम को कोसती है जबकि मध्यप्रदेश में रणदीप सुरजेवाला, छत्तीसगढ़ में कुमारी सैलजा और राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे दिग्गज नेता ऑब्जर्वर रहे हैं। उसके बाद भी करारी हार मिली है। लोकसंपर्क व परिवेदना समिति की बैठक में अध्यक्षता के दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मीडिया के समक्ष यह बात कही।
विज्ञापन

जननायक जनता पार्टी को राजस्थान में हार मिलने पर बोले कि उनका राजस्थान में पहला चुनाव था। 20 साल बाद उन्होंने वहां पर सीकर जिले में छह सीट पर चुनाव लड़ा था। अभी तो सिर्फ बीज बोया है, तभी तो वह वृक्ष बनेगा। हालांकि 25 हजार वोट लेकर जजपा तीसरे स्थान पर रही है। जजपा ने आज के समय में हर जिले में अपने जिलाध्यक्ष बनाए हैं। कांग्रेस का इतना पुराना संगठन होने के बाद भी उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा है। जजपा की तो अभी शुरुआत ही हुई है। राजस्थान में युवा पार्टी के उद्देश्यों से अवगत हो रही है, पार्टी का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
राजस्थान सरकार किसानों को लूट रही
कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में किसानों के साथ खूब लूट की है। आज के समय राजस्थान महंगाई में सबसे आगे है जबकि वैट के मामले में राजस्थान से हरियाणा बहुत कम है। पेट्रोल व डीजल भी राजस्थान से 7 रुपये 42 पैसे कम है। हरियाणा सरकार किसानों के हक में अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका किसान भरपूर मात्रा में लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें