फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कांग्रेस ने मनाया 140वां स्थापना दिवस, नहीं पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा

Sun, 28 Dec 2025 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20. रोहतक में कांग्रेस कर्ता ने 140 वां स्थापना दिवस मनाते हुए। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर रविवार को रोहतक जिला कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहरी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर शहरी जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलवान रंगा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा समेत दिग्गज नेता नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


कुलदीप केडी ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को स्थापित कांग्रेस ने आजादी के आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सेवा, समर्पण और लोकतंत्र की रक्षा पर आधारित रही है और कार्यकर्ताओं को इसी भावना के साथ जनता तक पहुंचना होगा।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलवान रंगा ने कहा कि पार्टी के नेताओं ने देश के विकास की मजबूत नींव रखी। उन्होंने नेहरू के स्थापित संस्थानों, शास्त्री के जय जवान, जय किसान के नारे, इंदिरा गांधी के साहसिक निर्णयों, राजीव गांधी के आईटी क्रांति के विजन और डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा आर्थिक सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदैव देशहित को सर्वोपरि रखा है।
विज्ञापन


बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनता के बीच पार्टी की नीतियां पहुंचाने और आने वाले समय की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें