फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का आधार सेवा, समर्पण और अनुशासन है : रामचंद्र

Sun, 28 Dec 2025 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
43 महम ​स्थित स्थानीय वाल्मीकि धर्मशाला में रविवार को भारतीय जनता पार्टी महम की बैठक के दौरान उ
विज्ञापन
महम। स्थानीय वाल्मीकि धर्मशाला में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। बैठक संयोजक राजबीर आर्य की देखरेख में हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना था।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि भाजपा का आधार सेवा, समर्पण और अनुशासन है। संगठन में वही कार्यकर्ता आगे बढ़ता है, जो हर जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ निभाता है। जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सुशासन, सेवा और राष्ट्रहित के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान, जल जीवन मिशन के माध्यम से 14 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों तक नल से जल और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। बैठक में दीपक हूड्डा, अजित अहलावत और राजबीर आर्य आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर महंत सतीश दास, जिला महामंत्री नितिन जैन, जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल, जिला सचिव रेखा रोहिल्ला आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें