फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नोई के अगले मुख्यमंत्री वाले होर्डिंग पर भाजपा व इनेलो की चुटकी

Fri, 23 Sep 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सांसद दुष्यंत बोले, कांग्रेस में कोई एक नहीं, बल्कि सारे के सारे मुख्यमंत्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने वाले विधायक कुलदीप बिश्नोई के जन्मदिन के होर्डिंग पर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री लिखे जाने पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा और इनेलो के नेताओं ने इस पर चुटकी ली और खूब तंज कसे। कांग्रेस भी इस तरह के होर्डिंग से पूरी तरह से अलग हो गई। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शायरी करते हुए कहा कि दिल बहलाने को अच्छा ख्याल है गालिब और ना नौ मन तेल होगा, ना राधा नाचेगी। कहा कि जब कांग्रेस जीतेगी ही नहीं तो वह मुख्यमंत्री कहां से बनेंगे। वहीं, इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला भी तंज कसने में पीछे नहीं रहे और उन्होंने कहा कि कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष भी मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता भी मुख्यमंत्री, पूर्व सीएम भी मुख्यमंत्री हैं। इस पार्टी में सभी खुद को मुख्यमंत्री मानते हैं।
विज्ञापन


अपनी पार्टी हजकां का कुछ महीने पहले ही कांग्रेस में विलय करने वाले विधायक कुलदीप बिश्नोई के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने विज्ञापन व होर्डिंग में उनको प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री लिखा है। होर्डिंग से साफ दिखने लगा है कि कांग्रेस में एक नया गुट तैयार हो गया है। क्योंकि उसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ के अलावा प्रदेश के किसी भी कांग्रेसी नेता का फोटो नहीं लगाया गया है। इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भी कहा है कि खुद को कोई मुख्यमंत्री तय नहीं करता है। बल्कि प्रदेश की जनता, सोनिया गांधी, राहुल गांधी व विधायक तय करते हैं कि कौन मुख्यमंत्री होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें