फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लैंगिक समानता पर कार्यशाला कराई

विज्ञापन
06jjrp15- साल्हावास। शपथ लेते हुए आंगनबाड़ी वर्कर व अन्य। स्त्रोत- आयोजक
विज्ञापन
साल्हावास। महिला एवं बाल विकास विभाग और एमडीडी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में मातनहेल ब्लाॅक में लैंगिक समानता के मुद्दे पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ट्रेनर के रूप में एमडीडी ऑफ इंडिया की तरफ से मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में लैंगिक असमानता के चलते उत्पन्न हो रही समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया। कमला -कमल की कहानी को नाट्य रूपांतर के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बाल विवाह को लेकर भी बातचीत हुई। इसमें बाल विवाह के दुष्परिणामों व बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद लैंगिक समानता व बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मंजू, सुमन, रवीना, खुशमति, रशिम, पूनम, ललिता, सुनीता, कमला मौजूद रही। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मंजू, सुमन, रवीना, खुशमति, रशिम, पूनम, ललिता, सुनीता, कमला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें