फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में विकास को लेकर ठनी: डीसी से मिले 20 गांवों के सरपंच, कहा- बीडीपीओ काम नहीं होने दे रहा

Mon, 16 Oct 2023 03:01 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

सरपंच यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व सैमाण गांव के सरपंच रणबीर सिंह व जिला प्रधान विकास खत्री इस्माईला के नेतृत्व में 20 गांवों के सरपंच लघुसचिवालय पहुंचे। इस दौरान डीसी अजय कुमार को बताया कि बीडीपीओ जितेंद्र यादव ने सरपंचों के खिलाफ गलत केस दर्ज करवा रखा है। बीडीपीओ गांवों में विकास कार्य नहीं होने दे रहा है।
 
विज्ञापन
रोहतक डीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में विकास कार्यों को लेकर सरपंचों व पंचायत विभाग के अधिकारियों के बीच ठन गई है। सोमवार को सरपंच यूनियन के प्रधान व उप प्रधान के साथ 20 गांवों के सरपंच डीसी अजय कुमार से मिले और बीडीपीओ कलानौर पर काम न होने देने का आरोप लगाया। डीसी ने कहा कि वे खुद मामले की जांच करेंगे। सरपंच गांवा वाइज अपनी परेशानी लिखकर उनको दें। उधर, बीडीपीओ कलानौर ने तीन गांवों की महिला सरपचों के प्रति, एक सरपंच व पंचायत समिति कलानौर की पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ मारपीट, धमकी व सरकारी ड्यूअी में बाधा डालने का केस दर्ज करवा रखा है।

विज्ञापन


दोपहर करीब पौने एक बजे सरपंच यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व सैमाण गांव के सरपंच रणबीर सिंह व जिला प्रधान विकास खत्री इस्माईला के नेतृत्व में 20 गांवों के सरपंच लघुसचिवालय पहुंचे। अमर सिंह कबूलपुर सरपंच, सतपाल बलमबा  सरपंच, सोनू गुढ़ान सरपंच, सुनील पटवापुर सरपंच, जोगिंदर भाली सरपंच व अन्य ने डीसी अजय कुमार को बताया कि बीडीपीओ जितेंद्र यादव ने सरपंचों के खिलाफ गलत केस दर्ज करवा रखा है। बीडीपीओ गांवों में विकास कार्य नहीं होने दे रहा है।

चार अक्तूबर को कलानौर खंड के सरपंच विकास कार्यों की मांग को लेकर बीडीपीओ से मिलने गए थे, लेकिन बीडीपीओ ने उल्टा केस दर्ज करवा दिया। उक्त केस केवल रद्द किया जाए, बल्कि मामले की जांच की जाए। डीसी ने आश्वासन दिया कि, मैं खुद जांच करुंगा और उचित कार्रवाई करूंगा। इसके बाद डीसी ने सरपंचों से गांव वाइज शिकायत सुनी और कहा कि सभी सरपंच अपने-अपने ब्लॉक में शिकायत लिखकर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कलानौर बीडीपीओ कार्यालय में हुआ था चार अक्तूबर को हंगामा, पांच हैं नामजद
कलानौर बीडीपीओ जितेंद्र यादव ने चार अक्तूबर को कलानौर थाने में शिकायत दी थी कि वह अपने कार्यालय में विकास कार्यों को लेकर चर्चा कर रहा था। साथ में रोहताश समाज एवं पंचायत अधिकारी, अम्बिका दत्त सहायक सामान्य, रविन्द्र लेखाकार और ग्राम सचिव पवन कुमार व जोगिन्द्र राठी मौजूद थे।

तभी गुढ़ान गांव की महिला सरपंच रेनू के पति सोनू, पटवापुर की महिला सरपंच ज्योति के पति सुनील, माड़ौदी रांगड़ान की सरपंच मौसम के पति बिजेंद्र, भाली-आनंदपुर गांव के सरपंच जोगेंद्र सिंह व कलनौर पंचायत समिति की पूर्व अध्यक्ष सुदेश 50-60 ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर आए। जबरदस्ती कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की करते हुए बार निकाल दिया। साथ ही कार्यालय पर ताला लगा दिया।

इससे सरकारी काम रुक गया। इसके बाद आरोपी हो-हल्ला मचाते हुए कहने लगे  कि जब तक हमारे सारे काम नहीं होते तब तक कार्यालय बन्द रहेगा। अपनी अपनी पचायतों के अनाधिकृत कार्यों काे करवाने का दबाव बनाने लगे। अभद्र भाषा का प्रयोग किया।   महिला सरपंच के पति सोनू ने धमकी दी की तू इस बाईपास से निकलकर अपने गांव में जाकर दिखा। अगर तू सही सलामत पहुंच जाये तो मैं भी असल नहीं। कलानौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353,186,147,149 व 506 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें