फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों की गिरदावरी का कार्य जल्द पूरा करें : डीसी

Sun, 25 Aug 2024 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि खरीफ फसलों की गिरदावरी और सत्यापन का कार्य महत्वपूर्ण है। ऐसे में अधिकारी निष्ठा के साथ कार्य करें। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्योंकि फसल का रिकॉर्ड मिसमैच होने पर किसानों को मंडी में फसल बिक्री के समय असुविधा होती है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को फसलों की गिरदावरी और सत्यापन कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि किसानों को अपनी खरीफ की फसलों का ब्योरा मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। फसल पंजीकरण इसलिए जरूरी है कि मंडी में फसल बिक्री के समय काम आता है।
उन्होंने कहा कि जिले में काफी किसान रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं व जो किसान बचे हैं, वे अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। किसान इस विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ निशा तंवर, बहादुरगढ़ के तहसीलदार जगदीश बिश्नोई, मातनहेल के तहसीलदार जयवीर सिंह, तहसीलदार बादली अजय कुमार, उप कृषि निदेशक डाॅ. जितेंद्र अहलावत, डीआईओ अमित बंसल, नायब तहसीलदार झज्जर कीर्ति रानी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें