फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले की मंडियों में 24.54 लाख क्विंटल गेहूं की आवक, 21.64 लाख क्विंटल खरीदा

विज्ञापन
31-रोहतक नई अनाज मंडी में गेहूं का उठान करते मजदूर। संवाद - फोटो : इकौना ​स्थित श्रावस्ती फिलिंग सेंटर पर बिना भीड़ बाइक सवारों को पेट्रोल देता कर्मी।
विज्ञापन
रोहतक। जिले की मंडियों में अब तक 24,54,358 क्विंटल गेहूं से अधिक की आवक हो चुकी है। इनके लिए कुल 12,912 से अधिक गेट पास जारी किए जा चुके हैं। इसमें से 21,64,495 क्विंटल गेहूं से अधिक खरीदा जा चुका है। खरीदे गेहूं में से 11,50,434 क्विंटल से अधिक की उठान की जा चुकी है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में मंगलवार शाम पांच बजे तक 15,000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। मंडी में धीरे-धीरे गेहूं की आवक कम हो रही है। मंगलवार शाम पांच बजे तक 1,500 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इनके लिए लगभग 15 गेट पास जारी किए गए। इस समय तक मंडी से लगभग 30,000 क्विंटल से अधिक गेहूं की उठान की गई।
मंडी में अब तक 9,67,757 क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से लगभग 8,98,676 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। मंंडी में अब तक 12,912 से अधिक गेट पास जारी किए जा चुके हैं। अब तक मंडी से लगभग 4,52,033 क्विंटल गेहूं की उठान की जा चुकी है। यह कुल खरीदे गेहूं का 50 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार तक अन्य मंडियों में आवक, खरीद व उठान (क्विंटल)
मंडी आवक खरीद उठान
कलानौर 2,37,981 2,16,701 98,330
लाखनमाजरा 3,10,764 2,57,521 1,53,976
किलोई 3,60,471 3,03,281 1,64,320

सांघी 2,07,321 1,96,661 1,06,986
मदीना 1,68,886 1,52,843 92,928

खरक कलां 1,39,069 1,05,223 52,810
कहानौर 43,127 14,607 10,069
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें