फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने पूर्व गृहमंत्री पर धमकी देने का आरोप लगाया, सीएम विंडो पर की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री सुभाष बतरा पर उसके भतीजे आशीष कुमार ने जान से मारने की धमकी देने व झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी सीएम विंडो पर शिकायत दी है। वहीं, पूर्व मंत्री बतरा का कहना है कि आरोप निराधार है।
विज्ञापन

गुरुनानक पुरा निवासी आशीष ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री सुभाष बतरा रिश्ते में उसके चाचा लगते हैं। चाचा उसे धमकी देते हैं कि वह उसे पहले की तरह ही किसी झूठे केस में फंसवा देंगे। साथ ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार होने पर जमानत भी नहीं होने देंगे। इतना ही नहीं, आशीष ने शिकायत दी है कि उसके चाचा ने उसे दिमागी तौर पर अस्वस्थ दिखाने के लिए अस्पताल से झूठा सर्टिफिकेट भी बनवाया हुआ है। आरोप है कि उसके चाचा ने उसे शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने के लिए जबरदस्ती इंजेक्शन भी लगवाए।
विज्ञापन

सभी आरोप निराधार
सभी आरोप निराधार है। वह खुद ही एक आरोपी है, जोकि जेल में रह चुका है। वह दिमागी तौर पर अस्वस्थ है। जोकि किसी पर भी कभी भी, कुछ भी आरोप लगा सकता है।
- सुभाष बतरा, पूर्व गृहमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें