फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कंपनी मालिक को लगाई 1.17 करोड़ की चपत, छह नामजद

विज्ञापन
25सीटीके 10 : नगर निगम कार्यालय। अमर उजाला25 सीटीके 10 : नगर निगम कार्यालय। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक के सेक्टर-3 निवासी एक कंपनी मालिक ने 6 लोगों पर फर्जी तरीके से जालसाजी करके 1.17 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर एडीजी के निर्देश पर आईएमटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने फर्जी तरीके से कंपनी को अपना बताया और उसी के नाम पर माल बेचकर भाग गए।
विज्ञापन

मूल रूप से झज्जर के डीघल निवासी बिजेंद्र रोहतक के सेक्टर-3 में रहते हैं। उनकी रोहतक के खेड़ी साध में केमिकल कंपनी है। दिल्ली के चहूखेड़ी निवासी चेतन गर्ग, दिल्ली के रोहिणी निवासी दीपक और विकास मित्तल, गौरव मित्तल, शुभम गोयल, रोहित कुमार वशिष्ठ आदि ने निजी कंपनी का निदेशक बनकर उनकी कंपनी से करीब 3.8 करोड़ रुपये का माल खरीदा।
समय-समय पर उनसे पैसे आते रहे और करीब 1.17 करोड़ रुपये शेष बच गए। उन रुपयों के देने में आनाकानी करने लगे। कई बार रुपये मांगे तो कभी दिल्ली के ऑफिस में बुलाते तो कभी दूसरे स्थानों पर, लेकिन रकम नहीं दी। एक बार चेक दिए तो वह खाते ही बंद हो चुके थे। इसके बाद कंपनी में गए तो पता चला कि उक्त कंपनी उनकी नहीं है। जब दिल्ली ऑफिस पर गए तो पता चला कि उसे पहले ही बेच चुके थे। पीड़ित ने जून 2024 में शिकायत दी और फिर एडीजी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर 46.50 लाख ठगे
रोहतक। एसपी के निर्देश पर अस्थल बोहर निवासी जोगेंद्र की शिकायत पर गुरुग्राम और दिल्ली निवासी दो लोगों के खिलाफ 46.50 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने अपने आपको गृह मंत्रालय में सेक्शन ऑफिस बताकर 2023 में ठगी की। पीड़ित ने बताया कि भीमगढ़ खेड़ी पार्ट-2 गुरुग्राम निवासी सतपाल और दिल्ली के मैन सीताराम सदर बाजार निवासी विनोद ने तीन लोगों की नौकरी लगवाने के नाम पर 46.50 लाख रुपये ठगे है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें