फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज से नए बस स्टैंड से पीजीआई के बीच दौड़ेंगी पांच बसें

विज्ञापन
सिटी बस सेवा की अंदर की सीटें। अमर उजाला
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर रविवार से शहरवासियों को सिटी बस सेवा की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार मौके पर मौजूद रहेंगे। दोपहर से बस नए बसें स्टैंड से पीजीआई के लिए चलेंगी। सोमवार से सुबह 5:50 बजे से रात 10 बजे तक बस स्टैंड से पीजीआई के बीच हर 30 मिनट के अंतराल पर बसें चलेंगी। आने वाले समय में पूरे शहर में 50 बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए रूट तैयार हो गए हैं, केवल बसों के आने का इंतजार है।
विज्ञापन

रोडवेज के मुताबिक, पांच बसें नए बस स्टैंड से पीजीआई के बीच चलेंगी। प्रशासन से सूचना मिली है कि दोपहर तक गणतंत्र दिवस समारोह चलेगा। इसके बाद बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके बाद रविवार को रात 10 बजे तक बस सेवा चालू रहेगी। इससे पहले निगम ने ग्रीन बस व रोडवेज ने पिंक बस चलाई थी, जो कामयाब नहीं रही। अबकी बार राष्ट्रीय स्तर पर ग्रीन बस सेवा चालू की गई है, जिसके कामयाब होने की संभावना ज्यादा है।
पूरे शहर के लिए चाहिए 50 बसें, शीला बाईपास पर फ्लाईओवर तो पावर हाउस चौक पर ब्रेकर बन रहे बाधा
रोडवेज की तरफ से शुक्रवार रात को नए बस स्टैंड से पीजीआई तक ट्रायल किया गया। नए बस स्टैंड से सोमवार को सुबह बस रवाना होगी, जो शीला बाईपास, जाट भवन, राजीव चौक होते हुए जाट कॉलेज, पावर हाउस चौक, मेडिकल मोड़, ट्रामा सेंटर व आपातकालीन कक्ष तक बस पहुंची। शीला बाईपास फ्लाईओवर के नीचे बस नहीं निकली, जिसके चलते बस फ्लाईओवर के ऊपर से जाएगी। जब पावर हाउस के ब्रेकर को नीचा करने व मेडिकल मोड़ के पास निर्माणाधीन गेट के पास पेड़ों की छंटाई करने के लिए प्रशासन को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

...
सोमवार से सुबह 5:50 बजे चलेगी बस, रात का समय तय होना बाकी
गणतंत्र दिवस पर सिटी बस सेवा को मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। दोपहर बाद बस स्टैंड से पीजीआई के बीच हर आधा घंटे के बाद बस चलेगी। सोमवार को सुबह 5:50 बजे बस सेवा शुरू होगी। हर रोज 200 किलोमीटर बस सेवा चलेगी। सवारियों की संख्या देखकर रात की समय सीमा तय करेंगे।
विज्ञापन

- हंसराज, बस स्टैंड अधीक्षक, रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें